हल्द्वानी:अरिना रघुवंश : मेहनत, विनम्रता और प्रतिभा की प्रेरणादायक मिसाल,दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अरिना रघुवंश ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त कर उत्तराखंड क्षेत्र की स्टेट टॉपर बनकर विद्यालय एवं पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी+ दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अरिना रघुवंश ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त कर उत्तराखंड क्षेत्र की स्टेट टॉपर बनकर विद्यालय एवं पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विशेष उपलब्धि यह रही कि उन्होंने मनोविज्ञान (Psychology) विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

अरिना वर्ष 2018 में कक्षा 5 में अपने छोटे भाई-बहनों के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी से जुड़ी थीं। प्रारंभ से ही वह एक मेधावी, अनुशासित एवं बहुमुखी प्रतिभा की छात्रा रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ अरिना एक उत्कृष्ट चित्रकार भी हैं। उनका विनम्र स्वभाव, सादगी और सकारात्मक व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है। वह बेहद मृदुभाषी, सरल एवं अपने लक्ष्य के प्रति पूर्णतः समर्पित छात्रा हैं।

अरिना के पिता अर्पण भटनागर एवं माता श्रीमती स्वाति भटनागर ने विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया। शिक्षा एवं संस्कारों का वातावरण अरिना को परिवार से ही प्राप्त हुआ है। उनकी दादी भी एक प्रधानाचार्या रह चुकी हैं, जिनसे अरिना को शिक्षा, अनुशासन एवं नेतृत्व के मूल्य सीखने की प्रेरणा मिली।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने कहा कि अरिना शुरू से ही विद्यालय की श्रेष्ठ विद्यार्थियों में शामिल रही हैं और प्रारंभ से ही लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। वहीं विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री विवेक अग्रवाल ने कहा कि अरिना जैसी प्रतिभाशाली छात्रा का दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी परिवार का हिस्सा होना पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

अरिना ने CLAT परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और भविष्य में विधि (Law) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं फोन कर अरिना को बधाई दी। इस दौरान अरिना ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, ईमानदारी एवं समर्पण से प्रेरणा लेना चाहती हैं, ताकि अपने जीवन में भी उन्हीं मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad