रानीखेत : श्री नन्दा देवी महोत्सव समिति द्वारा नन्दा देवी मंदिर, में बाईसवां प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव (वार्षिकोत्सव) श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत, :
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज श्री नन्दा देवी महोत्सव समिति द्वारा नन्दा देवी मंदिर, जरूरी बाजार रानीखेत में माँ नन्दा-सुनन्दा की कृपा एवं आशीर्वाद से बाईसवां प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव (वार्षिकोत्सव) श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रातः से ही पूजा-अर्चना, हवन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माँ नन्दा-सुनन्दा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा तथा पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी समस्त धर्मपरायण जनता एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल भंडारे का आयोजन सायं 7:00 बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि माँ नन्दा-सुनन्दा की कृपा से यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और समाज में श्रद्धा, एकता एवं भाईचारे का संदेश देती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad