भीमताल:कार्य में लापरवाही पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का जवाब तलब,कार्यों में लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल 27 नवंबर |

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कार्यालय में पत्रों के डिस्पैच में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

 मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि  कार्यालय में विभिन्न विभागों एवं व्यक्तियों द्वारा प्रेषित किए जाने वाले पत्रों को प्राप्त होने के उपरान्त समयबद्ध रूप से संबंधित पटल पर प्रेषित नहीं किया जा रहा है। परिणामस्वरूप संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही किए जाने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है, जिससे कार्यालयीय कार्यों का समयबद्ध एवं सुचारू निष्पादन प्रभावित हो रहा है।

  मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि *11 नवंबर को विधायक निधि साइन होने के बाद 27 नवंबर की अपराह्न तक पत्र डिस्पैच न किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटी छोटी *यह लापरवाही नहीं, भ्रष्टाचार का विषय बनती हैं।* जब फाइल साइन हो चुकी है, तो उसे रोककर रखना, डिस्पैच न करना-यह सामान्य लापरवाही नहीं मानी जा सकती। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता एवं लापरवाही को परिलक्षित करती है।
मुख्य विकास अधिकारी ने इस संबंध में जिला विकास कार्यालय में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्रीमती सीमा टम्टा को निर्देशित किया गया है कि इस संबंध में अपना तथ्यात्मक स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के *03 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad