
‘
जनपद नैनीताल के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी (IPS) ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया से रूबरू* होते हुए *अपनी प्राथमिकताओं एवं भावी कार्ययोजना को साझा किया।
इस अवसर पर उन्होंने *माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार महोदय, एवं पुलिस मुख्यालय के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों का आभार* व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई इस *महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वे अपनी पूरी क्षमता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण* के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि नैनीताल केवल एक सामान्य जनपद नहीं बल्कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार है…. जनपद की भौगोलिक, पर्यटन एवं सामरिक महत्ता को देखते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेंगे।
प्रमुख प्राथमिकताएं एवं कार्ययोजना-
1- नशा तस्करों के नेटवर्क पर होगा सबसे बड़ा प्रहार
- मुख्यमंत्री जी के ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस।
- नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए PIT NDPS एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही।
- ANTF एवं SOG को और अधिक सुदृढ़ कर विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
- स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास।
2. डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर प्रभावी अंकुश
- ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर विशेष फोकस।
- साइबर अपराधों के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित कर साइबर सेल को आधुनिक उपकरणों एवं विशेष प्रशिक्षण से सशक्त बनाया जाएगा।
- कार्यवाही के साथ जनजागरूकता को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा।
3- महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस
- महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर कठोरतम कार्यवाही
- पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों पर महिला सुरक्षा के विशेष इंतजाम।
- पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग एवं मामलों की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करना।
4- राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन चुके नैनीताल से कैंची धाम तक सुगम और सुरक्षित यातायात
- नैनीताल, हल्द्वानी, कैंची धाम सहित प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना।
- पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान।
- अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं आदि कैलाश यात्रा के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाना।
- पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय व्यापार एवं आजीविका को प्रोत्साहित करना।
5- गिरफ्तारी के साथ अपराधियों को सजा दिलाना भी लक्ष्य
- मजबूत एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन पर विशेष जोर।
- विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना।
- आधुनिक तकनीक एवं बेहतर पुलिसिंग के जरिए अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना।
6- मजबूत कानून- व्यवस्था/ प्रभावी गश्त और जनविश्वास
- संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग।
- अपराध एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी अंकुश।
- आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देना।
नवागत SSP NAINITAL का संकल्प-
“नैनीताल जनपद में आने वाला प्रत्येक पर्यटक और श्रद्धालु यहां से अच्छी यादें लेकर जाए। युवाओं को नशे से बचाना, आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। पुलिस केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रभावी विवेचना और पैरवी से अपराधियों को सजा दिलाने के लिए भी प्रतिबद्ध रहेगी।”

