रानीखेत+एसएसपी अल्मोड़ा की पहल पर यातायात व्यवस्था को मिली नई दिशा,जनता को मिली सौगात, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पहली बार रोडवेज बसों के लिए लागू हुआ वन-वे सिस्टम,पर्यटक सीजन में जाम से राहत दिलाने हेतु कोतवाली रानीखेत पुलिस का अभिनव प्रयास! संदीप पाठक की रपोर्ट

खबर शेयर करें -

 रानीखेत:    चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पर्यटन सीजन, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु रानीखेत नगर में पहली बार रोडवेज बसों के संचालन के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।

नगर में बढ़ते पर्यटक दबाव एवं यातायात जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय जनता द्वारा लंबे समय से रोडवेज बसों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की जा रही थी। उक्त मांग को लेकर जनता द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के जनता दरबार में भी अनुरोध किया गया था।
जनभावनाओं एवं यातायात व्यवस्था की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अल्मोड़ा श्री चंद्रशेखर घोडके द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस व्यवस्था को धरातल पर उतारा गया।
रानीखेत पुलिस द्वारा रोडवेज विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए आवश्यक पुलिस ड्यूटी लगाकर रोडवेज बसों का संचालन वन-वे रूट से कराया जा रहा है, जिससे नगर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने के साथ-साथ जाम की स्थिति में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है।
इस नई व्यवस्था से स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों एवं वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आमजन द्वारा भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनता हित में लिया गया प्रभावी निर्णय बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad