ब्रेकिंग न्यूज हल्द्वानी:नवागत एसएसपी नैनीताल अर्पण यदुवंशी [IPS] ने जनपद में आगमन के पश्चात् हनुमान मंदिर के दर्शन कर संभाला नैनीताल जनपद का कार्यभार!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :आज अर्पण यदुवंशी IPS वर्ष 2017 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी ने काठगोदाम स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात् नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया है।

श्री यदुवंशी अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और परिणाममुखी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।

पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचने पर सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई, इसके उपरांत नैनीताल पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

सेवाकाल के प्रमुख कार्य:

1. पुलिस अधीक्षक, रेलवे (GRP): रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में कानून-व्यवस्था व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। रेलवे संबंधी अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाई।

2. पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी: करीब 2.5 वर्षों तक जनपद में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण का संचालन किया। गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया। इसी कार्यकाल में उन्होंने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान का घटना कमांडर के रूप में नेतृत्व किया। विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

3. सेनानायक, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF): लगभग 2 वर्षों तक SDRF का नेतृत्व किया।
– प्रयागराज महाकुंभ 2025: एक माह तक SDRF की तैनाती और संचालन का नेतृत्व किया।
– धराली आपदा, अगस्त 2025: 1386 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और 17,000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।
– उनके नेतृत्व में SDRF उत्तराखंड का पहला ऐसा आपदा बल बना जिसे ISO 9001:2015 का प्रमाणन प्राप्त हुआ।
– कार्यकाल में लगभग 1,80,000 लोगों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान:
श्री यदुवंशी ने BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया और सिलक्यारा बचाव अभियान के अनुभवों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साझा किया। उन्होंने NCGG, LBSNAA और सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जैसे संस्थानों में आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान भी दिए।

प्रमुख सम्मान:
उनके कार्यों के लिए उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा-पत्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक 2024, महाकुंभ सेवा पदक 2025, अमेरिकी दूतावास का प्रशंसा पदक और NDMA से प्रशस्ति, पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।

नवनियुक्त एसएसपी अर्पण यदुवंशी के अनुभव और नेतृत्व से नैनीताल पुलिस बल जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ तथा जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad