”जिले में पुलिसिंग सुधारने के लिए तय की प्राथमिकताएं ”
रुद्रपुर: [ऊधम सिंह नगर] जिले में दूसरी बार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालने के बाद मणिकांत मिश्रा ने पहले ही दिन पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। 26 नवंबर की देर रात साढ़े 12 बजे पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में उन्होंने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाया जाना जरूरी है। इसके लिए अपराध नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा और पीड़ितों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने जिले में अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने और पहले से लगे कैमरों की 24 घंटे प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सीसीटीवी व्यवस्था का उपयोग अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान में प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को पुलिस की भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पुलिस प्रेजेंस को प्रभावी ढंग से दर्ज करने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस की मौजूदगी ऐसी होनी चाहिए, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा हो और अपराधियों में कानून का भय बना रहे। एसएसपी ने संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और प्रत्येक प्रकरण में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने थाना और चौकी पहुंचने वाले पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतें गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर उनका निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने तथा गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश और बरामदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी धारण करने तथा विभाग की अनुशासनात्मक गरिमा के अनुरूप आचरण बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई कर जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रखने को कहा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकताएं हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करें..
सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं 24 घंटे प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर दिया विशेष जोर




➡️ पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु निर्धारित की प्राथमिकताएं
➡️ पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
➡️ पुलिस की भौतिक उपस्थिति एवं पुलिस प्रेजेंस को प्रभावी ढंग से दर्ज करने के दिए निर्देश।
➡️ संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश।
➡️ पीड़ितों/फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।
➡️ महिला एवं बाल अपराधों, गुमशुदगी तथा बरामदगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के दिए निर्देश।
➡️ सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी धारण कर अनुशासन एवं गरिमा बनाए रखने के निर्देश।
➡️ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर दिया जोर।
आज देर रात्रि 12:30 बजे पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एसएसपी द्वारा जनपद में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं 24 घंटे मॉनिटरिंग
➡️ एसएसपी ने जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करवाने तथा स्थापित कैमरों की 24 घंटे प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी व्यवस्था को अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान में प्रभावी रूप से उपयोग करने पर जोर दिया गया।
पुलिस प्रेजेंस एवं भौतिक उपस्थिति
➡️ पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को पुलिस प्रेजेंस दर्ज करने तथा पुलिस की भौतिक उपस्थिति को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस की मौजूदगी आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने एवं अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने वाली होनी चाहिए।
संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही
➡️ एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक मामले में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण
➡️ थाना/चौकी पर आने वाले पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं ध्यानपूर्वक सुनने के निर्देश दिए गए। उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
महिला एवं बाल अपराध, गुमशुदगी एवं बरामदगी
➡️ महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गुमशुदगी के मामलों में तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश एवं बरामदगी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
वर्दी एवं अनुशासन
➡️एसएसपी ने सभी को निर्धारित वर्दी धारण करने तथा पुलिस विभाग की अनुशासनात्मक गरिमा एवं कार्यप्रणाली के अनुरूप आचरण बनाए रखने के निर्देश दिए।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
➡️ जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद में बेहतर पुलिसिंग, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें।

