हल्द्वानी :नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन; तैयारियां पूर्ण, आज अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में होगा भव्य आयोजन! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में आज (शनिवार) प्रातः 10 बजे से पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन का भव्य आयोजन किया जाएगा

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन शनिवार को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से होने वाले इस अधिवेशन में जिलेभर की दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, संघ की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि अधिवेशन दुग्ध उत्पादकों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। उत्पादकों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का हित सर्वोपरि है। दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने और सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए संघ निरंतर प्रयास कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad