ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: नैनीताल डीएम हटाए गए, अतुल सिंह नए जिलाधिकारी होंगे, दीप्ति सिंह जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाई गई! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

देहरादून :उत्तराखंड शासन ने देर शाम शासनिक फेरबदल करते हुए नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी नैनीताल एवं जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में अपर सचिव तथा मुख्यमंत्री के अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, आईएएस अंशुल सिंह को अल्मोड़ा जिलाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ नैनीताल जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। शासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad