” हल्द्वानी लोकप्रिय एसडीएम मोनिका ”..

हल्द्वानी। लेखपालों की हड़ताल के चलते कॉफी समय से प्रभावित था प्रमाण पत्रों का काम; एसडीएम मोनिका ने कहा- एक से दो दिन में निपटाई जाएगी लंबित आवेदनों की प्रक्रिया| कॉफी समय से प्रभावित चल रही प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को लेकर अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लेखपालों की हड़ताल के कारण प्रमाण पत्रों से संबंधित सत्यापन कार्य प्रभावित हो रहा था, लेकिन प्रशासन ने अब इस जिम्मेदारी के लिए अमीनों को तैनात कर दिया है। उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका ने स्पष्ट किया है कि प्रमाण पत्रों से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण आगामी एक से दो दिनों में कर दिया जाएगा और नए आवेदनों पर भी निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई होगी। एसडीएम मोनिका ने बताया कि मैदानी लेखपाल संगठन चार मैदानी जनपदों में 16 अक्टूबर से प्रमाण पत्रों से संबंधित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर था। इस दौरान लेखपालों द्वारा केवल प्रमाण पत्रों के सत्यापन से जुड़े कार्य प्रभावित हुए थे |अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

