रुद्रपुर+एसएसपी अजय गणपति द्वारा की गई मासिक अपराध समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश,पुलिस मुख्यालय स्तर से चल रहे अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु दिये निर्देश,बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित,समस्त थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश,विशिष्ट/साराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधि0/कर्म0गणों को प्रदान किये गए प्रशस्ति पत्र! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रानीखेत +वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थाना /शाखा प्रभारियों व अन्य पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी ली गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने हेतु सभी विवेचको को दिये गये निर्देश।

बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मामलो में तत्काल कार्यवाही करने, बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन साइबर ठगी से बचने के लिये स्कूल, कॉलेज एवं आम जनता को जागरूक करने के लिये अधिक से अधिक गोष्ठी आयोजित करने को निर्देशित किया गया।

हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी करने, सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देश व प्रचलित अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देश दिये गये। वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन लगाम के तहत समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले अभियुक्तों के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज का पता लगाकर उनके खिलाफ गुंडा/ गैंगस्टर तथा पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करने व उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु निर्देशित किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित विवेचनाओं की गुणवत्तापुर्वक समीक्षा हेतु पुलिस उपाधीक्षकों को समय-समय पर जानकारी लेने तथा थाना प्रभारियों को विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारीयों के मनोबल बढाने हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 18 पुलिस अधि0/कर्म0गणों को प्रशस्ति पत्र व ईनाम प्रदान किये गये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad