




खटीमा +सचिव आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनोद कुमार सुमन ने खटीमा पहुंचकर नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हेतु स्थलीय निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक है वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाय। उन्होंने किसी जगह भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य करने हो तो उसका स्टीमेट बनकर भेजे ताकि बजट उपलब्ध होते ही बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने हेतु जनपद को बजट भेजा जा सके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर जानकारियां भी ली। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे है उसे वर्षाकाल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाए तथा कहीं पर भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हो तो उसका पहले से ही प्लान बनाकर रखा जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी कोस्तुभ मिश्र व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से एस एस बी चौकी तथा मेलाघाट सिसैया के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराया जाना आवश्यक है तथा मोहम्मदपुर भुड़िया को देवहा नदी के कटाव से बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने है। जिसपर श्री सुमन ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के जो छोटे छोटे कार्य है उसे प्राथमिकता से कराए ताकि अधिक से अधिक लोगों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल प्रारंभ होने वाला है, इसलिए आपदा के दृष्टिगत अपनी पूरी तैयारी रखे।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन कुमार, मनोज साही, रनदीप पोखरिया, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी के दीक्षित, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह नेगी, आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।