नैनीताल+पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर,सुरक्षा और यातायात को लेकर एसपी नैनीताल ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल +वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल में आगामी पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न कराने, कानून व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूर्ण रूप से तैयार है।

आज, एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा ड्यूटी में तैनात पॉइंट प्रभारियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के अधिकारियों, अभिसूचना इकाई, थाना प्रभारियों व पुलिस बल की ब्रीफिंग ली गई।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी नैनीताल द्वारा सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर बेहद कड़े और प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए गए:

ब्रीफिंग के दौरान दिए गए मुख्य व कड़े निर्देश:

▫️कैंची धाम और नैना देवी मंदिर सहित प्रमुख स्थलों पर संवेदनशीलता: विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम, मां नैना देवी मंदिर समेत जिले के समस्त महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों, मुख्य चौराहों और पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को अत्यधिक संवेदनशीलता, सतर्कता और धैर्य के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

▫️BDS (बम डिस्पोजल स्क्वाड) और लोकल इंटेलिजेंस (LIU) अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए बीडीएस टीमों को लगातार चेकिंग अभियान चलाने तथा लोकल इंटेलिजेंस (LIU) को पूरी तरह एक्टिव रहकर पल-पल की इनपुट जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

▫️CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के अधिकारियों को विशेष निर्देश: ब्रीफिंग में मौजूद CAPF के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशील और अत्यधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में बल की रणनीतिक तैनाती (Force Deployment) सुनिश्चित करें। स्थानीय पुलिस के साथ त्वरित और बेहतर समन्वय (Coordination) स्थापित कर किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहें।

▫️डाइवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन: पर्यटन सीजन में शहर को जाम-मुक्त रखने के लिए तैयार किए गए डाइवर्जन प्लान को धरातल पर पूरी सख्ती और सुव्यवस्थित तरीके से लागू कराया जाए। सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए नो-पार्किंग जोन पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

▫️अतिथियों के साथ शालीन व्यवहार: “अतिथि देवो भवः” और ‘मित्र पुलिस’ की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए, देश-विदेश से आने वाले दर्शकों और पर्यटकों के साथ अत्यंत विनम्र व शालीन व्यवहार किया जाए। पर्यटकों की हर संभव सहायता और आपातकालीन समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर रहे।

▫️समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा: समस्त अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर पहुंचेंगे। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्रीफिंग के दौरान रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्रीमती अंजना सीओ नैनीताल, सहायक कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल, महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात भवाली, प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल, मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल, दिनेश जोशी प्रभारी कोतवाली मल्लीताल, चंद्रशेखर कन्याल वाचक एसपी ट्रैफिक समेत अन्य ड्यूटी प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad