

बागेश्वर +मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्चुअल प्रशिक्षण में जनपद स्तर से जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा कोड़े और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल सहित सभी ईआरओ (ERO), एईआरओ (AERO), डीएलएमटी (DLMT) और एएलएमटी (ALMT) मौजूद रहे।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल संपादन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रत्येक मतदेय स्थल पर बी.एल.ओ. की सहायता के लिए ‘हेल्पिंग हैंड’ के रूप में कार्मिकों की तैनाती करने और ईआरओ व एईआरओ स्तर पर बी.एल.ओ. को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के साथ डीईओ और ईआरओ स्तर पर नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर उन्हें एसआईआर की प्रक्रिया से अवगत कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में जनपद मुख्यालय तथा ईआरओ स्तर पर हेल्पडेस्क व कंट्रोल रूम स्थापित कर वहां जिम्मेदार कार्मिकों की तैनाती करने और बी.एल.ओ. के माध्यम से गणना फॉर्मों के सुचारू वितरण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
वर्चुअल बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, वैभव कांडपाल और अनिल कुमार चन्याल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।