रानीखेत :क्षेत्र में शोक की लहर उस समय दौड़ गई जब प्रसिद्ध मैकेनिक और वाहन प्रेमी मो. शरीफ (91 वर्ष) का निधन हो गया।
वे लतीफ मोटर वर्क शॉप के संचालक थे और अपने सरल स्वभाव व काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।
परिवार में उनकी दो बेटियाँ हैं। बड़ी बेटी सायमा गुड़गांव में रहती हैं, जबकि छोटी बेटी फरीदाबाद में निवास करती हैं।
उनकी बड़ी बेटी सायमा ने बताया कि मेरे पिता, मोहम्मद शरीफ, का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे रानीखेत में स्थित लतीफ मोटर वर्क्स के प्रमुख थे, जो एक पारिवारिक गैराज है और लगभग एक सदी से इस शहर की सेवा कर रहा है। उन्होंने मात्र 11 वर्ष की आयु में ही इस वर्कशॉप में काम करना शुरू कर दिया था। गाड़ियाँ उनका पहला प्यार थीं और आखिरी सांस तक वही रहीं। वे ब्रिटिश दौर की गाड़ियों के चलते-फिरते ज्ञानकोष थे।…

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC मेंबर करन माहरा व रानीखेत कांग्रेस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मो. सरिफ के निधन से उन्हें गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने कहा कि मो. सरिफ एक नेकदिल और मेहनती इंसान थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।मो. शरीफ़ का जीवन सादगी, मेहनत और अपने पेशे के प्रति गहरे प्रेम का प्रतीक रहा। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की भावना व्याप्त है।