हल्द्वानी:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल [सोमवार] 23 नवंबर को जनपद में भ्रमण पर रहेंगे,लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग, लालकुआं के बिंदुखत्ता पहुंचेंगे मुख्यमंत्री ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 22 नवम्बर |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता, लालकुआं पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे कार द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, बिंदुखत्ता से प्रस्थान कर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे। यहां से अपराह्न 3:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad