हल्द्वानी/बिंदुखत्ता: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आयुक्त दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों के नाम रही। कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजक मंडल की ओर से आयुक्त दीपक रावत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में आयुक्त दीपक रावत ने भी अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने लोकप्रिय कुमाऊंनी गीत ‘लाल चुन्नी कुरती तेरी काली’ गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा को याद करते हुए उनके गाए गीतों और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति में उनके योगदान का भी उल्लेख किया।

सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका खुशी जोशी, लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल, राकेश पनेरू और राकेश जोशी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, हास्य लोक कलाकार जीवन दानू ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर नंबर-1, बिंदुखत्ता में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की लोकभाषा, लोकसंगीत, पारंपरिक लोककलाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। साथ ही, अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने और उनके सांस्कृतिक योगदान को याद करने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad