
रानीखेत : जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की सर गर्मी तेज होती जा रही है.; इसी कड़ी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस चुनावी मोड पर आती नजर आ रही है। जहां एक ओर 24 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भातरोजखान मे एक आम सभा को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी आगामी 26 नवंबर को दौलाघट में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट, अल्मोड़ा, सोमेश्वर के विधायको से होने वाली बैठक में शिरकत करेंगे। आयोजित कार्यक्रम के लिए भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियो में जुट गए हैं।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल तैयारियो में जुट गए हैं। जिसके लिए दोनों ही दलों के संभावित उम्मीदवार क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार प्रसार में लग गए हैं। आगामी 24 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र के भतरोजखान में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 26 नवंबर को दौलाघट में पार्टी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि यह बैठक में चार विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अभी से जनसंपर्क कर प्रचार प्रसार में लग गए हैं। सूत्रों के हवाले खबर है, परंतु अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है|

