ब्रेकिंग काशीपुर: [उधम सिंह नगर]उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक सिपाही की पत्नी और उनके दो बच्चों पर खुखरी से जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

काशीपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक सिपाही की पत्नी और उनके दो बच्चों पर खुखरी से जानलेवा हमले में महिला और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे । तीनों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन और आपसी विवाद को हमले की वजह बताया जा रहा है।

घर में घुसकर महिला और बच्चों पर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, काशीपुर निवासी सचिन कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं और वर्तमान में बरेली में तैनात हैं। 18 नवंबर की रात करीब नौ बजे सचिन ट्रेन से बरेली से काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी का फोन आया। पत्नी ने उन्हें बताया कि संजय नाम के व्यक्ति ने उन पर और बच्चों पर हमला कर दिया है।

कुछ देर बाद फोन कट गया और संपर्क नहीं हो सका। इससे घबराए सचिन तुरंत अपने घर पहुंचे। वहां मुख्य गेट के बाहर खून बिखरा हुआ मिला। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को एक व्यक्ति कार से अस्पताल लेकर गया है।

पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुरादाबाद जिले के डिलारी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और सचिन कुमार के बीच पहले से जान-पहचान थी। दोनों के बीच पैसों का लेनदेन भी होता था। इसके अलावा लिव-इन रिलेशनशिप का प्रमाण पत्र बनवाने और महिला के साथ रहने को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है।

पैसों के लेनदेन और आपसी विवाद में हमले की आशंका
एसपी स्वप्न किशोर सिंह के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी महिला के घर पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुखरी से महिला और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ही अपनी कार से तीनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल खुखरी, वारदात में प्रयुक्त कार और पीड़ित परिवार के सामान से भरे दो बैग बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad