रुद्रप्रयाग :भारतीय जनता पार्टी के जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार ने राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत से शिष्टाचार भेंट की।

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग : भारतीय जनता पार्टी के जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार ने राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत के निजी आवास अगस्त्यमुनि में जाकर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान महिला आयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऐश्वर्या रावत ने अवगत कराया। कि आज केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न नए प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। जिससे अपराधी बच नहीं सकता है। देवभूमि में महिला सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है। जिसके लिए महिला आयोग और पुलिस को एक साथ समन्वय बनाते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्मिलित प्रयास करने होंगे।…

महिला आयोग संबंधी तथ्यों पर चर्चा करते हुए महिला आयोग उपाध्यक्ष ने कहा समाज में महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न के विरुद्ध सख्त कदम और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग प्रतिबद्ध है। विभिन्न जनपदों में महिला आयोग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। धामी सरकार के द्वारा प्रदेश में नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लाने वाला पहला प्रदेश बना है। महिलाओं को बराबरी का हक देने वाला कानून है इस कानून के तहत दंपतियों की छोटी-बड़ी सभी जानकारियां विवाह पंजीकरण के दौरान दर्ज की जा रही हैं। विभिन्न जनपदों से महिला संबंधित समस्याओं का समाधान करके त्वरित कार्यवाही की जा रही है।इस शुभ अवसर पर हर्षवर्धन बेंजवाल, विक्रम नेगी, दिलीप राणा, मुकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad