नई पीढ़ी एवं दहेज लॉबियो को शानदार संदेश दिया..!

कर्णप्रयाग : एसडीएम अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण की एसडीएम काशीपुर निवासी याक्षी अरोड़ा ने उमा देवी मंदिर में सादगी से विवाह किया, जहां एक ओर लोग शादी समारोह को भव्य बनाने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं दो एसडीएम ने मंदिर में सादगी से सात फेरे लेकर बड़ा संदेश दिया है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल और अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण की एसडीएम याक्षी अरोड़ा शुक्रवार को पौराणिक उमा देवी मंदिर में वैवाहिक बंधन में बंधे।शादी समारोह की विशेषता यह रही कि न भव्य टेंट था न ही डीजे और भीड़। मंदिर की घंटियों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने परंपरागत रीति-रिवाजों से यह आयोजन किया। समारोह में दोनों परिवारों के सीमित संख्या में स्वजन और करीबी लोग शामिल हुए।उत्तरकाशी के पुरोला तहसील के पुजेली कुमोला गांव निवासी अलकेश नौडियाल और काशीपुर निवासी याक्षी अरोड़ा वर्ष 2023 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। अलकेश इसी वर्ष अप्रैल में कर्णप्रयाग एसडीएम बने। उनके पास हाल ही में संपन्न हुए ऐतिहासिक गोचर मेले की जिम्मेदारी भी थी।अलकेश नौडियाल ने कहा कि उन्हें दिखावा पसंद नहीं है, इसलिए सादगी से यह आयोजन किया गया। विवाह के बाद नगर के एक होटल में रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हुए। पंडित नरेश पुजारी ने विधि-विधान से विवाह की रस्में संपन्न कराईं। नई पीढ़ी को एक शानदार संदेश दिया, जो लोग दहेज के लोभी हैं|

