ब्रेकिंग चंपावत न्यूज़:बनबसा में 23 नवंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, जीडी अभ्यर्थियों की भर्ती 26 और 27 नवंबर को, ✅तकनीकी और ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए 27 नवंबर निर्धारित, प्रवेश पत्र में दिए समय पर पहुंचें अभ्यर्थी! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

अग्निवीर भर्ती में दलालों और एजेंटों से सावधान रहें अभ्यर्थी, भर्ती के नाम पर किसी को पैसे न दें अभ्यर्थी

चम्पावत, 22 नवंबर ।

बनबसा सैन्य स्टेशन में 23 से 29 नवंबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। चम्पावत के अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) अभ्यर्थियों के लिए 26 और 27 नवंबर की तिथियां निर्धारित हैं। दोनों जनपदों के अग्निवीर तकनीकी और ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) श्रेणियों के अभ्यर्थियों की भर्ती 27 नवंबर को होगी।

सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ), पिथौरागढ़ के कर्नल अमोल दबडघाव ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए उत्तराखंड में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैलियों की श्रृंखला में यह तीसरी रैली है। इसका आयोजन जोनल भर्ती कार्यालय (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन सेना भर्ती कार्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा किया जाएगा। पिथौरागढ़ जनपद के अग्निवीर जनरल ड्यूटी अभ्यर्थियों की भर्ती 23, 24 और 25 नवंबर को होगी।

कर्नल दबडघाव ने बताया कि रैली में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 तक आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण की है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में दर्ज तिथि और समय पर बनबसा सैन्य स्टेशन पहुंचें। वे प्रवेश पत्र के साथ भर्ती अधिसूचना में बताए गए सभी मूल दस्तावेज भी लेकर आएं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और प्रशासन भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता के आधार पर संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे भर्ती कराने का दावा करने वाले किसी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के संपर्क में न आएं और किसी को पैसे न दें। कोई भी व्यक्ति भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता।

उन्होंने अभ्यर्थियों को दस्तावेजों में किसी भी तरह की हेरफेर से बचने की हिदायत दी। एक से अधिक आधार पहचान पत्रों का इस्तेमाल करने या शैक्षिक प्रमाणपत्रों में जन्मतिथि बदलने जैसी धोखाधड़ी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad