रानीखेत :कांग्रेस कमेटी द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया: संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत : कांग्रेसियों ने कहा गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि ने छोटे दुकानदारों, होटल-ढाबा संचालकों और अन्य आम व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए व्यवसाय चलाना मुश्किल होता जा रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह आम व्यापारी और मध्यम वर्ग की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण व्यापारियों की लागत बढ़ती जा रही है, जबकि आमदनी लगातार घट रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कमी नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी आम व्यापारियों के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।…

महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने अगर गैस के दाम कम नहीं किया गया तो महिला कांग्रेस सड़क से संसद तक सरकार की ईंट से ईंट हिल देगीइस दौरान महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, प्रमोद पाल, दीप उपाध्याय, सुरेन्द्र पवार, प्रदीप रावत, महिपाल सिंह मेहरा, जीतन जयाल, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस मूल्य वृद्धि का विरोध किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad