रानीखेत: म श्रद्धा और नम आंखों के साथ बप्पा को विदाई, भव्य झांकी ने मोहा सबका मन! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


रानीखेत। नगर में आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस भावुक क्षण पर पूरा नगर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अपने आराध्य को विदा किया।
विसर्जन से पूर्व नगर में भगवान गणेश की एक भव्य झांकी निकाली गई। यह मनमोहक झांकी पूरे शहर में घुमाई गई, जिसका जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। झांकी के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।
इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। मौके पर विधायक प्रत्याशी हीरा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, उमेश पंत, विनीत चौरसिया, अगस्त लालू, पम्मू,महेश आर्य,प्रशांत सक्सेना और कर्नल टीसी पांडे सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस भव्य विसर्जन कार्यक्रम और झांकी का सफल आयोजन स्थानीय मराठा समाज द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मराठा समाज के रामचंद्र मराठा, राजा राम मराठा, दशरथ मराठा और गणेश मराठा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad