बागेश्वर: पुलिस की ईमानदारी और मुस्तैदी: खोया मोबाइल सकुशल ढूंढकर लौटाया! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा और सेवा का संकल्प दोहराते हुए थाना कपकोट क्षेत्र में चेकिंग व गश्त के दौरान एच.जी. पूरन चंद्र को ड्यूटी के दौरान एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला था। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल के वास्तविक स्वामी का पता लगाया गया, जिसकी पहचान कमल पाठक के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा कमल पाठक को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका मोबाइल फोन सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर कमल पाठक के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने बागेश्वर पुलिस की कार्यप्रणाली, ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad