हल्द्वानी:राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों को मिला सम्मान! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

  हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एमबीपीजी कालेज सभागार में राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय नारायण सिंह जंतवाल(पूर्व विधायक) की मृत्यु होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के ऐतिहासिक बलिदान एवम् योगदान का भी स्मरण किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पिछले 26 साल में राज्य में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राज्य आंदोलन की एकजुटता तथा विभिन्न शहीदों की शहादतों को याद करते हुए नमन किया गया। उत्तराखंड के विकास और विभिन्न नीतियों का जिक्र किया तथा राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी राज्य आन्दोलनकारियों से सहयोग के लिए अपील की। 
समारोह में दर्जा मंत्री हुकम सिंह कुंवर, डा0 अनिल कपूर डब्बू,मोहन पाठक,शंकर कोरंगा तथा केदार पलडिया द्वारा अपने विचार रखे गये। 
कार्यक्रम में राज्य आन्दोलनकारी जगमोहन चिलवाल, लक्ष्मी डंगवाल, अवतार सिंह, तरूण पंत, कैलाश साह, पंकज सुयाल, केशव दत्त, रीता फर्त्याल, अवतार सिंह, भाष्कर बृजवासी, धर्मानन्द पलडिया,हेमंत बगडवाल के साथ ही नगर आयुक्त, परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ ही राज्य आन्दोलनकारी उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad