बागेश्वर:दीपावली त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा चाक-चौबंद: शांति व्यवस्था भंग करने वाले 17 व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्रवाई! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

।

बागेश्वर : दीपावली त्योहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार बागेश्वर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने तथा अशांति फैलाने की आशंका के दृष्टिगत कुल 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी 17 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। आवश्यक वैधानिक कागजी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी, अशांति या कानून हाथ में लेने की चेष्टा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad