बिग ब्रेकिंग चंपावत:11 नवंबर को भाई दूज के अवकाश का वायरल आदेश फर्जी, शासन ने किया खंडन! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत, 09 नवंबर।

उत्तराखण्ड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के अवकाश संबंधी आदेश का खंडन किया है। शासन के सचिव राजेन्द्र कुमार ने 09 नवंबर 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त आदेश कूटरचित और निराधार है।

शासन के पत्र के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग की 17 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना संख्या 1457 के माध्यम से 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी का अवकाश घोषित किया गया था। इसी अधिसूचना में फेरबदल कर 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के अवकाश का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से उक्त फर्जी आदेश का खंडन प्रसारित करते हुये आमजन से अपील है कि अवकाश संबंधी जानकारी के लिए शासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और फर्जी आदेश को आगे साझा न करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad