नैनीताल:एसएसपी का बड़ा एक्शन!✅दीपावली पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, 18 वारंटी गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल : दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। …

इसी क्रम में डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं श्री हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, नैनीताल के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की तामील कर कुल 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

1. कोतवाली तल्लीताल – 01 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अ0उ0नि0 राकेश सिंह बोरा, कांस्टेबल परमजीत सिंह द्वारा माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी द्वारा जारी NBW फौजदारी वाद संख्या 2360/2021, धारा 138 NI Act में वारंटी विजय कुमार पुत्र बिहारी लाल, निवासी हरिनगर, तल्लीताल को गिरफ्तार किया गया।

2. कोतवाली रामनगर – 07 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत 07 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 01 अभियोग का निस्तारण भी किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम:

1. मौ. अनवर पुत्र हाजी सगीर अहमद, निवासी भवानीगंज गूलरघट्टी, रामनगर।
2. प्रीतपाल सिंह कड़ाकोटी पुत्र कुंदन सिंह कड़ाकोटी, निवासी उदयपुरी बंदोबस्ती, रामनगर।
3. ज्योति कौर पत्नी धर्मेंद्र सिंह, निवासी थारी हल्दुवा, रामनगर।
4. रोशन लाल पुत्र सज्जन सिंह, निवासी तुमड़िया डाम मालधन चौड़, रामनगर।
5. रमेश सिंह पुत्र स्व. संता सिंह, निवासी गोविंदपुर तुमड़िया, रामनगर।
6. कुलवंत सिंह पुत्र अरुद सिंह, निवासी तुमड़िया डाम-1 चंद्रनगर, रामनगर।
7. सोनू सिंह पुत्र निरंजन सिंह, निवासी तुमड़िया डाम-1 मालधन, रामनगर।

3. कोतवाली काठगोदाम – 02 वारंटी गिरफ्तार

श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 खष्टी बिष्ट, उ0नि0 कुमकुम धनिक, अ0उ0नि0 अशोक गोयल ऑपरेशन प्रहार के तहत माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW की तामील करते हुए निम्नलिखित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

1. जोगेंद्र प्रसाद पुत्र गुसाईं राम, निवासी जमरानी रोड, टेंपो स्टैंड दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम।
फौजदारी वाद संख्या: 6061/202- धारा: 323, 427, 506 IPC

2. विनोद आर्या पुत्र रमेश चंद्र आर्या, निवासी रामलाल कॉलोनी, गौलापार, थाना काठगोदाम।- फौजदारी वाद संख्या: 1331/2025 धारा: 60 आबकारी अधिनियम।

4. कोतवाली हल्द्वानी – 01 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव, कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज द्वारा माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी द्वारा जारी गैर जमानती वारंट फौजदारी वाद संख्या: 2730/202- मुकदमा अपराधसंख्या:614/2022- धारा: 60 आबकारी अधिनियम।की तामील करते हुए अभियुक्त रोहित कर्मवाल उर्फ लकी शूटर पुत्र कुंवर सिंह, निवासी सखावतगंज तिकोनिया, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया गया।

5. कोतवाली लालकुआं – 01 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन राणा के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम उ0नि0 अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कांस्टेबल गुरमेज सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे वारंटी पवन जोशी पुत्र कृष्णानंद जोशी, निवासी किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 09.11.2026 को माननीय न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए उक्त गिरफ्तारी की गई।

6- कोतवाली बनभूलपुरा 05 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम व0उ0नि0 गगनदीप सिंह,उ0नि0 जगवीर सिंह, अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या,कांस्टेबल हरीश रावत,कांस्टेबल मो. यासीन,कांस्टेबल मो. अतहर,कांस्टेबल महबूब अली द्वारा 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम एवं संबंधित क्रिमिनल केस संख्या:
1-फिरोज उर्फ पकिया पुत्र मौ. अबगर, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा, उम्र 25 वर्ष। क्रिमिनल केस संख्या: 2177/2020
2- फैजान उर्फ मुन्ना पुत्र मौ. एजाज, निवासी लाइन नंबर 18, वार्ड नंबर 25, बनभूलपुरा, उम्र 20 वर्ष।
क्रिमिनल केस संख्या: 7131/2020
3- मौ. आमिर कुरैशी पुत्र इकबाल कुरैशी, निवासी लाइन नंबर 13, मीट मार्केट के पीछे, बनभूलपुरा, उम्र 26 वर्ष।क्रिमिनल केस संख्या: 7131/2020
4- भूरा पुत्र बाबू, निवासी लाइन नंबर 18, चिग्गा अली बाबा की मजार के पास, वार्ड नंबर 25, बनभूलपुरा, उम्र 34 वर्ष।
क्रिमिनल केस संख्या: 7131/2020
5- नाजिम हुसैन पुत्र साबिर हुसैन, निवासी गांधीनगर, लाल स्कूल के पास, वार्ड नंबर 01, बनभूलपुरा।

7- थाना बेतालघाट 01 वारंटी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्लू फौ0 वाद संख्या 1430/26 धारा 60 आबकारी अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त भरत सिंह पुत्र नन्दन सिंह निवासी ग्राम नैनीचक हल्सो कोरड़ बेतालघाट जिला नैनीताल को दिनांक 10.11.2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त गिरफ्तार सभी वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad