“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी”…

नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने जिले में 4 इंस्पेक्टर और 47 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत पांच थाना प्रभारी और 17 चौकी इंचार्ज भी बदले गए हैं।नैनीताल पुलिस स्थानांतरण किए गए पुलिस कर्मियों की सूची, किसको कहां पर मिली तैनाती+एस0एस0पी0 नैनीताल मंजुनाथ टीसी (I.P.S)* द्वारा उपरोक्त निरीक्षक/उप निरीक्षक ना0पु0 के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर किए गए हैं।….



जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को काठगोदाम थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को तल्लीताल थाना और इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत को मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सब इंस्पेक्टर तारा सिंह राणा को थाना चोरगलिया तथा अनीस अहमद को खनस्यूं थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसएसपी द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिस व्यवस्था में प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों के बाद कई थाना और चौकियों में नए अधिकारियों ने कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।