हल्द्वानी +दिल्ली- पब्लिक स्कूल में वितरित की गई 20 लाख से ज्यादा की स्कॉलरशिप!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल शनिवार को आयोजित “आरंभ – यूनिटी इन डाइवर्सिटी : ए मल्टीलिंगुअल जर्नी थ्रू इंडिया” कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को 20 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियाँ वितरित की गईं। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल क्षितिज आर्यमाने रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए मेहनत, अनुशासन और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को ESM स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं। विद्यालय द्वारा 98% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹1.5 लाख, 95% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹1 लाख तथा 92% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹50 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान CBSE कक्षा 12 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा अरिना रघुवंश को 98.8% अंक प्राप्त कर उत्तराखंड क्षेत्र की स्टेट टॉपर बनने पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय की द्वितीय टॉपर जिज्ञासा भट्ट (97.2%) एवं तृतीय टॉपर निशिका पपनै (96.2%) को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भारत की विविध संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु, ओडिशा एवं उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, संगीत एवं बहुभाषीय प्रस्तुतियों के माध्यम से “एकता में विविधता” का संदेश दिया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की छात्रवृत्तियाँ विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचने का अवसर प्रदान करती हैं। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad