राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर दिखा जनपद ऊधम सिंह नगर





रुद्रपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में गुजरात से आयोजित एकता दिवस परेड के लाइव प्रसारण को जनपद ऊधम सिंह नगर में उत्साहपूर्वक देखा गया।
इस अवसर पर पुलिस लाईन रुद्रपुर में बड़ी स्क्रीन लगाकर आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में IG ट्रैफिक श्री कृष्ण कुमार वी0के0 एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति, SP रुद्रपुर श्री प्रमोद कुमार सहित पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने एक साथ बैठकर परेड का सीधा प्रसारण देखा तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को आत्मसात किया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया, जहां पुलिस कर्मियों एवं नागरिकों ने एक साथ परेड का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस पहल का उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व से जोड़ना तथा देश की एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
ऊधम सिंह नगर पुलिस राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं जनसहभागिता की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

