नई दिल्ली:कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन रामलीला मैदान में लाखों कार्यकर्ता जुटे! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर के कांग्रेस नेता पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिभाग लेते हुए

नई दिल्ली: म आयोजित कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की महारैली में रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की। ठुकराल ने महारैली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान की मूल भावना और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा बेहद जरूरी है। लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इस अधिकार की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर देता है। इसकी रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और जनता के अधिकारों को लेकर कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की ओर से उठाए जा रहे मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। महारैली में देशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इन मुद्दों पर अपनी बात रखने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर आगे भी अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad