रानीखेत: वन्य प्रभाग में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


रानीखेत। भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाई गई। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) संतोष कुमार पंत के निर्देशन में वन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार पंत ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने उपस्थित कार्मिकों को सरदार पटेल के जीवन वृत्त और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तार से बताया। श्री पंत ने कहा कि सरदार पटेल के दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ” भी दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद वन परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ के भाव के साथ वन प्रभाग के समस्त स्टाफ ने परिसर की साफ-सफाई में बढ़-चढ़कर अपना श्रमदान किया और परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी राजीव जोशी, उप वन राजिक सुरेश चन्द्र आर्य, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती ललिता देवी, मानचित्रकार महेन्द्र सिंह अधिकारी, माली रमेश चन्द्र, नवल किशोर सहित भूमि संरक्षण वन प्रभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad