हल्द्वानी:राष्ट्रीय एकता दिवस पर में भव्य आयोजन,✅एडीजी (प्रशासन) ए0पी0 अंशुमन ने पुलिसकर्मियों, पुलिस पेंशनर्स और स्कूली बच्चों के साथ देखा एकता दिवस परेड का लाइव प्रसारण! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज मिनी पुलिस लाइन, में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ..

हल्द्वानी : देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज मिनी पुलिस लाइन, हल्द्वानी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ. मंजुनाथ टी०सी0 एसएसपी नैनीताल, द्वारा मुख्य अतिथि ए0पी0 अंशुमन अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), उत्तराखंड का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इसके उपरान्त उन्होंने पुलिस बल के जवानों, पुलिस पेंशनर्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के लाइव प्रसारण को बड़े उत्साह के साथ देखा।

भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया आनंद

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, पुलिस अधिकारियों, जवानों, पेंशनर्स और विद्यार्थियों ने यूट्यूब के माध्यम से गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित केवड़िया (एकता नगर) में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के मैदान में आयोजित भव्य परेड और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण देखा और उनका भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को सभी उपस्थितों ने आत्मसात करने का संकल्प लिया।

साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन और प्रेरणा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित छात्र–छात्राओ, पुलिस पेंशनर्स जवानों को साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां दी गईं, ताकि युवा पीढ़ी और बुजुर्गों को इन गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा एसएसपी नैनीताल एवं उनकी टीम को इस भव्य आयोजन की बधाई दी। साथ ही सभी उपस्थित पुलिस अधिकारी, पेंशनर्स, कर्मियों एवं स्कूलों से आए विद्यार्थियों को पटेल जी के योगदान का स्मरण कराते हुए देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए लगातार गतिमान रहकर देश सेवा में कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना योगदान देने को कहा गया।

एसएसपी नैनीताल ने मुख्य अतिथि को इस आयोजन मे पुलिस अधिकारी/कार्मिकों का मार्गदर्शन करने एवं मनोबल बढ़ाने हेतु धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, श्री हरबंस सिंह एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल, श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल, रिटायर्ड IG श्री मोहन सिंह बंग्याल, श्री गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह भंडारी(सदस्य जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण), श्री राजेंद्र सिंह कोश्यारी रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक, श्री दान सिंह मेहता रिटायर्ड उपनिरीक्षक, श्री बलबीर सिंह देव रिटायर्ड उपनिरीक्षक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हल्द्वानी श्री रोहताश सिंह, SKM Public School, KVM School तथा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, पुलिस पेंशनर्स तथा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad