बागेश्वर:कोतवाली परिसर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, स्कूली बच्चों को किया गया पुरस्कृत! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर व सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, नगरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। निर्गत निर्देशो के क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी श्री अजय साह की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित एक जीवनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कार प्रदान कर अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपस्थित नागरिकों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन संघर्ष, उनके सर्वोच्च बलिदान और देश को एक सूत्र में पिरोने के ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान पुलिस जवानों के अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को बेहद प्रभावित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad