नैनीताल :राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) का लोकभवन आगमन पर कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी एवं एसएसपी नैनीताल ने किया स्वागत! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल +शनिवार को उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के लोकभवन, नैनीताल आगमन पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल के लोकभवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ व पौध भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन पर एक अलग ही खुशी व अनुभूति होती है इस बार के नैनीताल लोक भवन प्रवास के दौरान कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास करते हुए जिलों में संचालित विकास कार्यों आदि गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों व वाइब्रेंट विलेज का भी निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि नैनीताल लोक भवन परिसर में गवर्नर गोल्फ का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में लगातार बालक व बालिकाओं की भी प्रतिभागिता बढ़ती जा रही है विशेष रूप से यहां की बेटियां की भी इस आयोजन में प्रतिभागिता लगातार बढ़ रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने अवगत कराया कि लोक भवन में एक शाम सैनिकों के नाम का भी आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

राज्यपाल ने कहा कि मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर संचालित विकास कार्यों, विभिन्न चुनौतियां के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल में अनेक पर्यटक स्थल विद्यमान हैं मंदिर माला मिशन अंतर्गत यहां के मंदिरों व पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है यह भूमि एक आस्था का केद्र है यहां लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान वह स्वयं सहायता समूह से भी मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad