जसपुर: (उधम सिंह नगर)वारण्टी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर लाठी-डंडों, पाठल से जानलेवा हमले में सास-बहू गिरफ्तार,मुख्य आरोपी सुखविंदर समेत 5 भाई-चचेरे भाई फरार,’सोशल मीडिया” पर भ्रामक व बिना जानकारी के पोस्ट करने वालों को दी गई चेतावनी!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

एसएसपी के निर्देश पर हमलावरों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

सोशल मीडिया पर भ्रामक व बिना जानकारी के पोस्ट करने वालों को दी गई चेतावनी।

माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर द्वारा एफआईआर न0 508/2023 केस क्राईम नम्बर – 494/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के संबंध में अभियुक्त सुखविन्दर सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी भोगपुर डाम न0-2 जसपुर के विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था, जिसमे 16.05.2026 की तिथि नियत है।


15-05-2026 को मुखबिर खास से वारण्टी सुखविन्दर के अपने घर पर होने की सूचना पर उ0नि0 गोविन्द सिंह मेहता व का0 874 सुभाष डुंगरियाल द्वारा उक्त वारंट की तामील हेतु वारण्टी सुखविन्दर उपरोक्त के घर पर गिरफ्तारी हेतू दबिश दी गई।


सुखविन्दर सिंह अपने घर के आँगन में खडा था, सुखविन्दर सिंह को उसके विरुद्ध जारी वारण्ट के सार से अवगत कराते हुए उसके घर के आँगन मे ही समय करीब 21.00 बजे पकड लिया कि इतने में सुखविन्दर सिंह ने जोर जोर से चिल्लाकर अपनी माँ शिलो कौर पत्नी मंजीत कौर भाई मंगत सिंह, चचेरे भाई संदीप सिंह तथा राजू सिंह पुत्र स्व बन्ता सिंह, जगपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जीत सिंह आदि को बुला लिया।


इन सभी के द्वारा गिरफ्तारशुदा वारण्टी सुखविन्दर सिंह को गिरफ्त से छुडाने हेतु पुलिस टीम को एक राय होकर घेर लिया उनमें से किसी के हाथ में डन्डे व किसी के हाथ मे पाठल थी औऱ वे पुलिस टीम को गाली गलौच कर चीखते हुए सुखविन्दर सिंह को छोडने के लिए कहने लगे।


शिलो कौर ने अचानक से उप नि0 गोविन्द मेहता के हाथ से वारण्ट छीनने की कोशिश की जिससे वारण्ट का कुछ हिस्सा फट गया। ये सभी लोग सुखविन्दर को छुडाने के लिए पुलिस टीम पर हमलावर हो गये।


पुलिस टीम गिरफ्तारशुदा वारण्टी सुखविन्दर सिंह को किसी तरह लाने लगी तो उपरोक्त सभी के द्वारा एक राय होकर पुलिस टीम पर लाठी –डन्डो से हमला कर पुलिस टीम के साथ मारपीट की गई।


संदीप सिंह के द्वारा पाठल से पुलिस टीम के उपर जानलेवा वार कर दिया जिससे उप नि गोविन्द मेहता औऱ सुभाष डुंगरियाल ने किसी तरह खुद को बचाया। यदि पुलिस टीम पाठल के जानलेवा हमले से खुद को नहीं बचाती तो उपरोक्त लोग पुलिस टीम को जान से मार देते।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुये प्रकरण मे अभियोग दर्ज करने व अभियुक्तो की गिरपतारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जसपुर को पुलिस टीम गठित कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये।


पुलिस कार्यवाही- उ0नि0 गोविन्द सिंह मेहता चौकी प्रभारी पतरामपुर कोतवाली जसपुर द्वारा कोतवाली जसपुर मे मुकदमा एफआईआर नम्बर 186/2026 अन्तर्गत धारा 109, 121, 127(2), 132, 190, 191(2),191 (3),221, 324, 351 (2), 352, 3(5) बीएनएस बनाम सुखविन्दर सिंह व अन्य 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त दो अभियुक्ताओं को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया
01-शीलो कौर पत्नी स्व0 विशन सिंह निवासी भोगपुर डाम नम्बर 02 जसपुर (अभियुक्त सुखविन्दर कि माॅ),
02-मंजीत कौर पत्नी सुखविन्दर सिंह निवासी उपरोक्त (पत्नी अभियुक्त सुखविन्दर सिंह) ,


फरार अभियुक्तो का विवरण
01-सुखविन्दर सिंह,
02-मंगत सिंह,
03-संदीप सिंह,
04-राजू सिंह,
05-जगपाल सिंह उर्फ जस्सा
फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है और गिरपतारी हेतु प्रयास जारी है।
पुलिस की सही कार्यवाही में भी कुछ लोग द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक तथ्यों के आधार पर पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से तथ्यहीन कमेन्ट कर रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad