रानीखेत:पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करन माहरा के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया! संदीप पाठक की रपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत +पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करन माहरा के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का आक्रोश साफ दिखाई दिया।

करन माहरा ने कहा कि आज महंगाई ने आम इंसान की जिंदगी को बेहद कठिन बना दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से छोटे व्यापारियों, टैक्सी चालकों, मजदूरों और दुकानदारों की रोजी-रोटी पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। जो छोटे कारोबारी कभी अपने परिवार का सम्मान से पालन-पोषण करते थे, आज वही खर्च चलाने के लिए परेशान हैं। बाजारों में सन्नाटा है, आम आदमी की जेब खाली हो रही है और सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है।

वहीं NEET पेपर लीक मामले को देश के लाखों छात्रों के सपनों पर चोट बताते हुए करन माहरा ने कहा कि जिन बच्चों ने दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य के सपने देखे, आज उनका भरोसा टूट गया है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक ले रहे हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत और उम्मीदों के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य, उनके आत्मविश्वास और उनके सपनों की हत्या है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब देश का युवा निराश होगा, छोटे व्यापारी बर्बाद होंगे और आम जनता महंगाई से कराहेगी, तब देश कैसे आगे बढ़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने, छोटे व्यापारियों को राहत देने तथा NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह अधिकारी, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, अगस्त लाल साह, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, पूर्व व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, महिला नगर महासचिव कुसुम जोशी, यूथ ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, यूथ ज़िला महासचिव अरसलान शेख़, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रावत, संदीप बंसल, अजय कुमार बबली, हबीब अहमद, पंकज गुरुरानी, त्रिलोक आर्या, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, हेमंत बिष्ट, मुन्नी देवी, ममता देवी, कमला देवी, राजू,चन्दू, राजेन्द्र वाल्मिकी, मीनू डाबर, अंजू बोरा, स्वाति बंसल, प्रेमा रावत, कृपाल सिंह, राजेन्द्र कुमार, दीपक सोंटियाल, पारस खत्री, मोहित बिष्ट, आदित्य कुमार, आशीष सोंटियाल, अभिनव माहरा, पंकज, दीक्षांत, मो० सिराज सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad