टनकपुर:दशहरा महोत्सव में उमड़ा आस्था और संस्कृति का संगम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

चम्पावत, 03 अक्टूबर ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद चम्पावत के टनकपुर पहुंचे। टनकपुर आगमन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मा0 मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके उपरांत स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन से सीधा संवाद किया।

इसके पश्चात .मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा टनकपुर में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समूचा वातावरण उत्साह, आस्था और उल्लास से भर उठा। पारंपरिक छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय लोगों एवं नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

.मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। इस दौरान बाबा नीम करौली महाराज पर आधारित भक्ति संगीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे भगवान, सागर में नैया डार देई’ को उन्होंने भक्तिभाव से सुना। बालिकाओं की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अपने आप में अत्यंत दिव्य होता है। भगवान की कृपा वहां अवश्य होती है, जहां भागवत विराजमान होती है और श्रद्धा के साथ कथा का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि एवं मां शारदा की इस पावन धरती पर ऐसे धार्मिक आयोजनों का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। हमारी धार्मिक परंपराएं और उत्सव समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत को साथ लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उत्तराखण्ड निरंतर समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े और भारत शीघ्र विकसित राष्ट्र बनकर हर दृष्टि से दुनिया का नेतृत्व करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के साथ अपनी संस्कृति, धार्मिक विरासत और आध्यात्मिक पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी संकल्प के साथ आदर्श जनपद चम्पावत में भी विकास की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। टनकपुर में लगभग 237.74 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन आईएसबीटी, शारदा घाट का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण, गोल्ज्यू कॉरिडोर, मां पूर्णागिरि क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार तथा विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य जनपद को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।…..

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ककराली गेट से धाम की ओर लगभग 8.10 करोड़ रूपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही बेहतर सड़क, परिवहन, पर्यटन, खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चम्पावत का संकल्प जनपद के समग्र विकास का संकल्प है। सरकार का प्रयास है कि चम्पावत की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर ऐसा विकास मॉडल तैयार किया जाए, जिसमें विकास के साथ विरासत भी संरक्षित रहे और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द सामन्त, दायित्वधारी श्री मनोज कालाकोटी, दायित्वधारी श्रीमती हेमा जोशी, दायित्वधारी श्रीमती किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि चम्पावत श्री प्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष महिला युवा मोर्चा श्रीमती दीपा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री निर्मल माहरा, अध्यक्ष नगर मंडल चम्पावत श्री सुनील पुनेठा, कथा व्यास देवी सुश्री दिव्यांशी किशोरी, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad