ब्रेकिंग हल्द्वानी:यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु नैनीताल पुलिस प्रातः से ही मुस्तै, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र पुलिस मुस्तैद! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : डॉ जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल,श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार सहित सभी राजपत्रित अधिकारी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में मौजूद है।

वीकेंड एवं पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस के जवान प्रातः से ही अपने निर्धारित प्वाइंटों पर तैनात रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे हैं।

आमजन एवं पर्यटकों से अपील है कि नैनीताल पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान का ही प्रयोग करें तथा निर्धारित मार्गों एवं डायवर्जन का पालन करें।

ट्रैफिक प्लान का पालन करने से यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी और आपकी यात्रा भी सुरक्षित एवं सुगम होगी।

जनपद में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए एस.एस.पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखने हेतु प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

इसी क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र में स्वयं यातायात व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा है तथा वीकेंड ड्यूटी में लगे अधीनस्थ पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से लागू कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad