रुद्रपुर:भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठन और विचारधारा पर मंथन,दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ!! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग काशीपुर रोड स्थित एंबिएंस बैंक्वेट हॉल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, सह प्रभारी साकेत अग्रवाल,जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा,पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा,पूर्व विधायक राजेश शुल्का,सर्व व्यवस्था प्रमुख राकेश सिंह, वर्ग पालक धीरेन्द्र मिश्रा , ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया और प्रशिक्षण सत्रों का शुभारंभ हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र “हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान” में वक्ताओं ने भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवाद, अंत्योदय एवं संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है।

इसके पश्चात आयोजित द्वितीय सत्र “भाजपा का इतिहास एवं विकास” में पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा, संगठन विस्तार एवं विभिन्न जनआंदोलनों में भाजपा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति नीति और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं जनसंपर्क के विषय में व्यापक जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को पहुंचाना चाहिए।

जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ लेने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर कार्यकर्ता आधारित संगठन के रूप में आगे बढ़ रही है और प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी कार्य करता है।

दो दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक विषयों, वैचारिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया, जनसंपर्क, कार्यकर्ता विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग अलग सत्र आयोजित किये जाएंगे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, महामंत्री अजय जोशी, प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी गढ़ सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad