खटीमा : वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर एसएसपी अजय गणपति ने दिए कड़े निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

कल [4 अक्टूबर] को खटीमा में आयोजित होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय द्वारा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।….

➡️ सुरक्षा एवं यातायात व पार्किंग व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

खटीमा : आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

➡️ वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात का सुचारु संचालन एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिए गए।

➡️ SSP महोदय द्वारा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad