ब्रेकिंग बनबसा [चंपावत]सीएम धामी की अध्यक्षता में बनबसा में कैबिनेट बैठक शुरू, लिए जाएंगे अहम फैसले! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बनबसा स्थित एनएचपीसी सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक चल रही है। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में होने वाली यह राज्य की पहली कैबिनेट बैठक है।

बैठक में सीमांत क्षेत्रों के विकास, सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय की उम्मीद है।

भारत-नेपाल की 263.7 किलोमीटर लंबी खुली सीमा के मद्देनजर सीमा चौकियों और थानों को मजबूत करने, सत्यापन तंत्र को प्रभावी बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने से जुड़े विषय भी चर्चा में आ सकते हैं।

सरकार सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी, आपदा प्रबंधन और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में हो रही बैठक से स्थानीय विकास संबंधी प्रस्तावों को भी प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नई पहल
उत्तराखंड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल की है। इसी क्रम में आज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। चम्पावत जिले में पहली बार कैबिनेट बैठक आयोजित हो रही है।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैबिनेट बैठकें अब केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी आयोजित की जाएंगी। इससे स्थानीय स्तर की समस्याओं, विकास की संभावनाओं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को सीधे शासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad