रानीखेत :टेनिस टीम चैम्पियनशिप 2026 प्रारंभ हो गई है,
कुमांऊ स्तरीय टेनिस टीम चैम्पियनशिप का आज प्रथम दिन।
प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत टाउन के रानीखेत क्लब में आज प्रतिष्ठित टेनिस प्रतियोगिता 2026 प्रारंभ हो गई जिसका उद्घाटन ब्रिगेडियर संजय कुमार, ब्रिगेडियर केआरसी द्वारा किया गया, प्रतियोगिता में आज के विशिष्ट अथिति क्रमश: श्रीमती गौरी प्रभात, एसडीएम(आईएएस), रानीखेत व केपीसीएल के निदेशक कश्मीरी लाल रहे। इस टीम चैम्पियनशिप में नैनीताल से दो, रानीखेत से दो व रूद्रपुर, हल्द्वानी, रामनगर व चूनाखान से क्रमशः एक-एक टीम प्रतिभाग कर रही है। टूर्नामेंट डायरेक्टर सुमित गोयल ने बताया कि समस्त खिलाड़ी मौके पर पहुंच चुके हैं, एवम् आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यस्थांए पूर्व में ही की जा चुकी हैं। प्रतियोगिता के सचिव अरविंद साह व गौरव पांडेय,प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से दी गई जानकारी के अनुसार इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन रानीखेत गुलदार पर नैनी पीकस रेड ने 2-0 की बढ़त हासिल की, जबकि रानीखेत गुलदार वन ने नैनीताल ब्लू को लगातार दो मैचों में पराजित कर बढ़त प्राप्त की। हल्द्वानी ….




चैलेंजर्स ने चूनाखान की टीम को 2-1 से पराजित कर दिया, रूद्रपुर हिमालयंस व रामनगर टाईगरस की टीम के मध्य 1-1 से बराबरी पर है बारिश के कारण निर्णायक मैच देर रात फल्डलाइट में खेला जाएगा । इस अवसर पर उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के वाइस प्रेसिडैंट देवेन्द्र सिंह रावत, ज्वाइंट सैकेट्री हेम कुमार पांडेय, एक्जीक्यूटिव मैंबर अमर जगाती तथा बी एम एस बिष्ट, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक,एसबीआई, एस डी सती नयारा पैट्रोल पम्प के मालिक आदि उपस्थित रहे।ज्ञातव्य रहे यह टेनिस प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी