रानीखेत+ फूटा कांग्रेस के आक्रोश का ज्वालामुखी, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कहा- “यह महिला वंदन नहीं, महिला क्रंदन है”!!

खबर शेयर करें -

रानीखेत। चंपावत में नाबालिग किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना को लेकर रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। 8आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ने भावुक शब्दों में कहा कि आज प्रदेश की बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “महिला वंदन” की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत में यह “महिला क्रंदन” बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं, तब सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिला अपराध की घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार को चेतावनी दी कि यदि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर लगातार आंदोलन करेगी।….

इस अवसर पर महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, ज़िला महासचिव अरसलान शेख़, ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, युवा ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रावत, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, दीपक सौन्तियाल, दीक्षांत, पवन, कार्तिका, नितिन डेन्नी, पंकज किरोला, मो. सिराज, मानस, अरसलान, निखिल, मयंक, आयुष, उदय, अनुज, अनस, उजैफ, समद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad