वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इंद्रानगर फाटक क्षेत्र से अभियुक्त साहिल उर्फ जुनैद पुत्र रईस गद्दार निवासी मलिक का बगीचा, थाना बनभूलपुरा उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया।..

अभियुक्त के कब्जे से —
10 Buprenorphine इंजेक्शन
10 Avil Pheniramine Maleate इंजेक्शन
बरामद हुए। कुल 20 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।पुलिस टीम- उ0नि0 जगवीर सिंह,का0 दिलशाद अहमद,का0 सुनील कुमारl
ADVERTISEMENTS