
काशीपुर :ठाकुर मोहित चौहान महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा कवि नगर मंडल बनाए गए!। नवनियुक्त युवा मोर्चा महामंत्री श्री चौहान ने कहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी काशीपुर जिले के जिलाध्यक्ष मनोज पाल व मेयर दीपक बाली एवं जिला युवा मोर्चा प्रभारी मोहन बिष्ट के निर्देशानुसार कविनगर मण्डल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राणा जी एवं मण्डल प्रभारी विनीत चौहान की सहमति के पश्चात एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित एवं मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल कश्यप जी का विशेष धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी।
ADVERTISEMENTS