चम्पावत :दुष्कर्म की घटना पर त्वरित कार्रवाई, आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत,दुष्कर्म प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही गतिमान, आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत!!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत +पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया की 6 .5 को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका, जो दिनांक 05.05.को अपनी सहेली के विवाह समारोह में सम्मिलित होने ग्राम सल्ली गई थी, घर वापस नहीं लौटी है।

सूचना प्राप्त होते ही चम्पावत पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम को मौके पर रवाना किया गया तथा स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्रित करते हुए बालिका की तलाश प्रारम्भ की गई। इसी क्रम में एक डेयरी के समीप से बालिका को बरामद किया गया।

पीड़िता से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उसके साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल पीड़िता को जिला चिकित्सालय भेजकर उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए विधिवत साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसओजी एवं स्थानीय पुलिस टीमों को सक्रिय कर क्षेत्र में तैनात किया गया है तथा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पीड़िता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली गई तथा परिजनों को आश्वस्त किया गया।

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इसके साथ ही वैधानिक कार्यवाही गतिमान है।..

वर्तमान में साक्ष्य संकलन एवं विवेचना की कार्यवाही प्रचलित है। संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया चम्पावत पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है तथा ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad