हल्द्वानी:महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन,महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर सरकार पूरी तरह विफल : मधु सांगूड़ी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :महिलाओं को अविलंब 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने, कमर्शियल गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाने तथा चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना एवं भाजपा नेता की कथित संलिप्तता के विरोध में आज हल्द्वानी महानगर महिला कांग्रेस द्वारा बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के मुद्दे पर लगातार टालमटोल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद आज तक महिलाओं को उसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया है। यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर गंभीर है तो उसे बिना किसी देरी के महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना चाहिए।

मधु सांगूड़ी ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों के लगातार बढ़ते दामों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आम जनता, छोटे व्यापारियों, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर महिलाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। महिला कांग्रेस बढ़े हुए गैस सिलेंडरों के दाम तत्काल वापस लेने की मांग करती है।

उन्होंने चंपावत की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब किसी नाबालिग बच्ची के साथ अपराध होता है और उसमें सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के नाम सामने आते हैं, तब जनता का कानून व्यवस्था से विश्वास उठने लगता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लगातार अनदेखी की गई तो संगठन पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होगा।….

कार्यक्रम में पार्षद भागीरथी बिष्ट, मुन्नी जोशी, सविता गुरुरानी, कनक जीना, मुन्नी पंत, लता पांडे, गीता बहुगुणा, मीनाक्षी नयाल, शान्ति मेहता, पुष्पा कोरंगा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किरण मेहरा, दिनेश सांगूड़ी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad